नजफ़ प्रांत के आतंकवाद निरोधक विभाग ने एक ऐसे आतंकवादी को गिरफ़्तार किया है जो हज़रत अब्बास के रोज़े को विस्फोट से उड़ाने की योजना में लिप्त था।
इराक़ के नजफ़ प्रांत के इंटेलीजेन्स व आतंकवाद निरोधक विभाग ने इस प्रांत में दाइश के एक सरग़ना की गिरफ़तारी की सूचना दी है।
अलआलम टीवी चैनल के अनुसार नजफ़ प्रांत के इंटेलीजेन्स व आतंकवाद निरोध विभाग ने एक बयान में कहा है कि इस प्रांत में सुरक्षा एजेंसियों ने शामिल शफ़ीक़ नाम के इस आतंकी गिरफ़तार किया है जो नैनवा प्रांत का रहने वाला है।
बयान में कहा गया है कि गिरफ़्तार किए गए आतंकी ने पूछगछ के दौरान बताया कि वह सितम्बर 2014 से दाइश से जुड़ा है।
आतंकवाद निरोधक विभाग की ओर से जारी होने वाले बयान के अनुसार इस आतंकी ने चार तुर्कमन इराक़ियों की हत्या, शिया व ईसाई परिवारों को उनके घरों से भगाने पर विश्व करने तथा पवित्र स्थलों पर हमले की योजना में शामिल रहने की बात स्वीकार की है। इस आतंकवादी ने बताया है कि हज़रत अब्बास के रोज़े को विस्फोट से उड़ाने के षडयंत्र में वह भी शामिल था किंतुु यह काम व्यवहारिक नहीं हो सका।